नई दिल्ली, अगस्त 31 -- जन्माष्टमी का त्योहार आते ही घर में कान्हा जी के लिए तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। माखन-मिश्री से लेकर पंजीरी और पंचामृत तक, इस दिन भगवान कृष्ण को कई चीजों का भोग लगाया जाता है। अगर आप भी इस बार भोग के लिए कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो पंचामृत केक ट्राई कर सकते हैं। यह केक थोड़ा अलग है, क्योंकि इसमें पंचामृत में इस्तेमाल होने वाली पांच चीजों का स्वाद मिलता है। इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होगी। घर में आसानी से मिलने वाली चीजों से आप इसे बना लेंगे।पंचामृत केक बनाने के लिए सामग्री आधा कप दही आधा कप दूध एक चौथाई कप घी एक चौथाई कप शहद एक चौथाई कप चीनी एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर एक कप सूजी एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी व्रत में खाएं हेल्दी कद्दू का ...