नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- दुनिया में हर जगह पर लोग समय के हिसाब से चलते हैं। हालांकि, इंटरनेट की उपलब्धता और बिजली की वजह से पिछले कुछ समय में लोग रात और दिन का अंतर भूलने लगे हैं। हालांकि, धरती में एक जगह ऐसी भी है, जहां पर प्रकृति ही समय का अस्तित्व खत्म कर देती है। यह जगह है सोम्मारॉय, आर्कटिक सर्कल के उत्तर में स्थित यह छोटा सा द्वीप मछली पकड़ने के लिए जाना जाता है। इस छोटे से द्वीप पर करीब 300 लोग रहते हैं। यह लोग अनूठी जीवनशैली की वजह से आज लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की यहां पर 20 मई से 18 जुलाई तक लगातार दिन का उजाला रहता है। जबकि मिडनाइट सन करीब 69 दिनों तक क्षितिज के ऊपर बना रहता है। द्वीप की इस मौसमी परिस्थिति की वजह से यहां के लोगों की दैनिक दिनचर्या बहुत ही अनोखी हो जाती है। यहां पर फटबॉल मै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.