नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- शेयर्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) प्लेटफॉर्म यूलू (Yulu) ने बताया कि उसके फ्लीट ने पूरे भारत में कुल मिलाकर 2 बिलियन (200 करोड़) किलोमीटर का सफर तय किया है। कंपनी का दावा है कि यह आंकड़ा शेयर्ड EV सेक्टर में उसके किसी भी कॉम्पटीटर्स से ज्यादा है। यह घोषणा 30 मार्च 2026 को की गई थी। Yulu को 1 बिलियन (100 करोड़) किलोमीटर का आंकड़ा छूने में 6 साल लगे, लेकिन अगले 100 करोड़ किलोमीटर का सफर उसने करीब 14 महीनों में ही पूरा कर लिया। कंपनी इसका क्रेडिट क्विक-कॉमर्स और ऑन-डिमांड होम सर्विस प्लेटफॉर्म से तेजी से बढ़ रही मांग को देती है। Yulu के डिलीवरी व्हीकल फिलहाल कई बड़े प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं, जिनमें जोमैटो (Zomato), स्विगी (Swiggy), बिग बास्केट (Big Basket), ब्लिंगइट (Blinkit), फ्लिपकार्ट मिनट्स (Flipkart Minutes), इंस्ट...