नई दिल्ली, मार्च 7 -- हिंदी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट का अहम रोल रहा है। नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी की फिल्म मासूम भी चाइल्ड आर्टिस्ट की मासूमियत पर बेस्ड थी। ऐसी ही कई पुरानी फिल्मों में बच्चों के काम ने ऑडियंस पर अपनी अलग छाप छोड़ी। इन उस दौर के चाइल्ड एक्टर्स में मास्टर लड्डू भी मशहूर थे। मास्टर लड्डू का असली नाम इंद्रजीत सिंह था। अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी के साथ काम करने वाले इस नन्हें कलाकार को ऑडियंस ने पसंद किया था। लेकिन इन मास्टर लड्डू का अंत इतना भयानक होगा ये किसी ने नहीं सोचा होगा।मास्टर लड्डू की फिल्में मास्टर लड्डू ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में काम किया। उन्हें 1976 में आई अमिताभ बच्चन और रेखा की फिल्म दो अनजाने में उनके बेटे के किरदार में देखा गया था। 1979 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म मिस्टर नटवरलाल म...