नई दिल्ली, जून 29 -- किशोर कुमार अपने समय के दिग्गज सिंगर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में हिट गाने दिए हैं। इतना ही नहीं आज भी उनके कई ऐसे गाने हैं जो फैंस के दिलों में राज कर रहे हैं। किशोर कुमार का जितना फनी अंदाज था, उतने ही वह इमोशनल भी थे। अब हम आपको उनके एक गाने से जुड़ा ऐसा किस्सा बताते हैं जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, इस गाने को गाते हुए किशोर इमोशनल हो गए थे, इतना ही नहीं वह बिना पैसे लेकर भी चले गए थे।किस गाने को गाते हुए इमोशनल हो गए थे किशोर कुमार यह किस्सा साल 1978 का है, गाना रिकॉर्ड होने के बाद भी किशोर दा काफी समय तक स्टूडियो में खड़े रहे और फिर नम आंखों से वहां से चले गए। वैसे ऐसा कहा जाता है कि जब भी किशोर कुमार कोई इमोशनल गाना गाते थे, तो सिर्फ उन शब्दों को अपनी आवाज नहीं देते थे बल्कि उसमें अपने सारे इमोशन...