नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- बिहार की नीतीश सरकार डोमिसाइल नीति पर निजी पायलट कोर्स के लिए आवेदन मांगे हैं। बिहार में रहने वाले युवा अगर पायलट बनने के इच्छुक हैं, तो उनके लिए अच्छी खबर है। बिहार उड्डयन संस्थान ने साल 2026 के लिए निजी पायलट लाइसेंस कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कोर्स में एडमिशन के इच्छुक अभ्यर्थी ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं। खास बात यह है कि नीतीश सरकार ने इस कोर्स में डोमिसाइल लागू किया है, यानी कि इस संस्थान में सिर्फ बिहारियों को ही प्राइवेट पायलट की ट्रेनिंग दी जाएगी। अन्य राज्यों के युवा इसमें एडमिशन नहीं ले पाएंगे। बिहार उड्डयन संस्थान इस साल निजी पायलट लाइसेंस के लिए 40 सीटों पर नामांकन लेगा। संस्थान के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन निबंधित या स्पीड पोस्ट के माध्यम से 28 अप्रैल तक भेजना होगा। इस तिथि ...