इस किसान ने बदल दी अपनी किस्मत, रोजाना Rs.50000 की बेच रहा छोटी लौकी
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- एक ओर जहां करोड़ों किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के 2000 रुपये का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं, एक किसान ऐसा भी है, जो रोजाना 50000 रुपये की छोटी लौकी बेच रहा है। उसकी लौकी की मांग कतर के बाजार में है। लौकी ने इस किसान की किस्मत बदल दी है। जी हां हम बात कर रहे हैं कर्नाटक के बेंगलुरु के किसान करिगौड़ा की। पारंपरिक फसलों में सही कीमत नहीं मिलने से परेशान किसानों के लिए बेंगलुरु के इस किसान की खेती एक नई राह दिखाती है। करिगौड़ा ने मक्का, टमाटर और बैंगन जैसी पारंपरिक फसलों के साथ प्रयोग करते हुए छोटी लौकी की खेती शुरू की। अब वह 3.5 एकड़ खेत में बेबी बॉटल गार्ड यानी छोटी लौकी उगाते हैं। इस लौकी की मांग कतर के बाजार में है। लाइव मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, कटाई के सीजन में वह हर रोज करीब एक टन लौकी बेचते हैं, जिससे लगभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.