नई दिल्ली, जुलाई 12 -- भारतीय ग्राहकों के बीच मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (MUV) को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 की बात करें तो हमेशा की तरह इस बार भी मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने टॉप पोजिशन हासिल कर लिया। अर्टिगा को जून, 2026 में कुल 16,111 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर अर्टिगा की बिक्री में 13.9 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 14,151 यूनिट पर था। बता दें कि इस पूरे सेगमेंट की अकेले 45.0 पर्सेंट हिस्सेदारी पर अर्टिगा का कब्जा है।दूसरे नंबर पर रही इनोवा बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टोयोटा इनोवा हायक्रॉस और क्रिस्टा का कब्जा रहा। टोयोटा इनोवा ने इस दौरान 16.7 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 7,332 यूनिट्स कारों की बिक्री की। वहीं, तीसरे न...