नई दिल्ली, मार्च 10 -- JSW MG मोटर इंडिया ने अपनी लग्जरी और प्रीमियम MG मैजेस्टर के लिए अपने 5-5-5 ओनरशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इस प्रोग्राम के जरिए कंपनी ने लंबे समय तक ओनरशिप एश्योरेंस की घोषणा की है। 5-5-5 प्रोग्राम को इस तरह डिजाइन किया गया है कि बिना किसी परेशानी के ओनरशिप एक्सपीरियंस, लॉन्ग टर्म कॉस्ट प्रेडिक्टिबिलिटी, रनिंग कॉस्ट एडरसिंग और देश भर में सपोर्ट दिया जाएगा। इस प्रोग्राम पर कंपनी के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, विनय रैना ने कहा कि मैजेस्टर को एक ऐसी SUV के तौर पर बनाया गया है जो अपनी कैपेबिलिटी में दमदार, अपने कम्फर्ट में रिफाइंड और अपनी इंजीनियरिंग में भरोसेमंद है। 5-5-5 प्रोग्राम के साथ, हमने पहले दिन से ही प्रपोजिशन में स्ट्रक्चर्ड, लॉन्ग-टर्म एश्योरेंस बनाया है। यह हमारी कस्टमर-फर्स्ट फिलॉसफी और मैजेस्टर में हमारे भरोसे को...