नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- हाल ही में हुई दुखद घटनाओं को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली नगर निगम से राजधानी की सभी आवासीय इमारतों की सेफ्टी ऑडिट करने को कहा है। इसमें अग्नि सुरक्षा और संरचनात्मक सुरक्षा की जांच शामिल है। नगर निगम ने केंद्र सरकार को बताया है कि इस काम को पूरा करने के लिए 40 लाख 'मैन-आवर्स' (काम के घंटे) की जरूरत होगी। अगर कोई एक आदमी हर दिन आठ घंटे इमारतों की जांच करे तो इस काम को पूरा करने में 2000 साल से भी ज्यादा का समय लग जाएगा। दिल्ली नगर निगम द्वारा केंद्र को सौंपे गए अनुमानों के अनुसार, केवल प्रारंभिक सर्वेक्षण के काम में ही 500 लोगों को तैनात करने पर चार साल से कुछ अधिक समय लग जाएगा। इस मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के अनुसार, सर्वे के बाद राजधानी की इमारतों का गहन वैज्ञानिक स्ट्रक्चरल ऑडिट किया जाए...