नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- Snap 1000 layoffs: अमेरिकी तकनीकी और सोशल मीडिया कंपनी स्नैप इंक (Snap Inc.) ने हाल ही में करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी (layoffs) का बड़ा फैसला लिया है, जो उसके कुल फुल-टाइम स्टाफ का लगभग 16% है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब टेक इंडस्ट्री तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ओर बढ़ रही है और कंपनियां कम कर्मचारियों के साथ ज्यादा काम करने की रणनीति अपना रही हैं। स्नैप (Snap) का कहना है कि अब उसके नए कोड का 65% से ज्यादा हिस्सा AI की मदद से तैयार हो रहा है, जिससे काम तेज और लागत कम हो रही है। यह भी पढ़ें- इस स्टॉक पर निवेशकों का भरोसा, 1 दिन में 7% तक उछला शेयर; आपका है दांव? इस फैसले के पीछे एक बड़ा कारण निवेशकों का दबाव भी है। इरेनिक कैपिटल मैनेजमेंट (Irenic Capital Management) ने कंपनी पर अपने प्रदर्शन...