नई दिल्ली, अगस्त 31 -- जोमैटो (Zomato) ने अपने कस्टमर सपोर्ट ऑपरेशन में बड़ा बदलाव किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने हैदराबाद में अपना कस्टमर सपोर्ट सेंटर बंद कर दिया है, जिसके चलते करीब 250 कर्मचारियों की नौकरियां चली गई हैं। इकोनॉमिक टाइम्स (Economic Times) की रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला कंपनी के कस्टमर सपोर्ट मॉडल में पिछले 6 महीनों के दौरान किए गए बदलावों का हिस्सा है। कंपनी अब कस्टमर सपोर्ट के ज्यादा काम को बाहरी सर्विस प्रोवाइडर्स को सौंप रही है। इसके साथ ही जोमैटो (Zomato) अपने इन-हाउस सपोर्ट ऑपरेशन को सीमित करते हुए उसे गुरुग्राम स्थित मुख्यालय में केंद्रित करने की तैयारी में है। यह भी पढ़ें- 11 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी, साल भर में 75% से ज्यादा चढ़ गया मल्टीबैगर यह भी पढ़ें- न्यू EV के लॉन्च होते ही रॉकेट बना इस कंपनी...