नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- प्राइवेट सेक्टर के ICICI बैंक की सब्सिडयरी कंपनी ICICI प्रूडेंशियल परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी (AMC) का आईपीओ ओपन हो चुका है। इस आईपीओ से लंदन स्थित प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन होल्डिंग्स 10603 करोड़ रुपये कमाने की तैयारी में है। दरअसल, कंपनी 4.89 करोड़ शेयर पूरी तरह ऑफर-फॉर-सेल के तहत बेच रही है। ये भी दिलचस्प है कि प्रूडेंशियल ने ये शेयर करीब 20 साल पहले मात्र 2 रुपये प्रति शेयर की दर से खरीदे थे। वहीं, आईपीओ के अपर प्राइस बैंड की बात करें तो 2165 रुपये है। इस लिहाज से देखें तो प्रूडेंशियल को अपने 2 रुपये वाले शेयर पर 1,08,170% रिटर्न मिलेगा। बता दें कि सितंबर 2025 तक कंपनी में प्रूडेंशियल की हिस्सेदारी 49% थी और इस आईपीओ में वह 10% हिस्सेदारी बेच रहा है। हाल ही में उसने 2% हिस्सेदारी ICICI बैंक को भी बेची है।16 दिसंबर क...