नई दिल्ली, मार्च 10 -- भारतीय टीम टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 जीतकर एक साथ कई रिकॉर्ड बना दिए हैं। टीम की इस जीत का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है। ऐसे में अब ओला इलेक्ट्रिक भी इस सेलिब्रेशन में शामिल हो गई है। दरअसल, कंपनी ने भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत को यादगार बनाने के लिए S1 Pro+ और Roadster X+ का लिमिटेड-रन चैंपियंस एडिशन लॉन्च किया है। चैंपियंस एडिशन में 5.2kWh बैटरी वाले 4680 भारत सेल-पावर्ड S1 Pro+ और 9.1kWh बैटरी वाले Roadster X+ पर ब्लू-थीम वाली लिवरी दी गई है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह एडिशन कल से अप्रैल 2026 के आखिर तक मिलेगा। S1 Pro+ की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,54,999 रुपए और Roadster X+ की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,09,999 रुपए तय की गई है। हालांकि, वैरिएं...