नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- पंप और इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस से जुड़ी कंपनी KSB लिमिटेड के शेयरों में बुधवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिली। NSE पर कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 7% चढ़कर दिन के उच्च स्तर Rs.878 तक पहुंच गया। शेयर में यह तेजी कंपनी को मिले एक बड़े एक्सपोर्ट ऑर्डर के बाद आई है। KSB ने बताया कि उसे डंगोटे प्रोजेक्ट्स फ्री जोन एंटरप्राइज से बॉयलर फीड पंप पैकेज की सप्लाई का ऑर्डर मिला है। कंपनी के मुताबिक, इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू करीब 12.4 मिलियन डॉलर यानी लगभग Rs.118 करोड़ है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- इस शेयर ने बनाया रिकॉर्ड, Rs.3000 के पार दाम, सचिन तेंदुलकर ने भी लगाया था दांव18 बॉयलर फीड पंप पैकेजेस की सप्लाई कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, इस ऑर्डर के तहत कुल 18 बॉयलर फीड पंप पैकेजेस ...