नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- Ashoka Buildcon share price: सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को जब शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी तो निवेशकों की नजर अशोक बिल्डकॉन के शेयर पर होगी। दरअसल, कंपनी ने घोषणा की है कि उसे गुजरात में वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है। इस प्रोजेक्ट की कीमत 865.90 करोड़ रुपये है। इस प्रोजेक्ट में एक्सप्रेसवे के आठ-लेन, एक्सेस-कंट्रोल वाले हिस्से का बचा हुआ कॉन्ट्रैक्ट वर्क शामिल है। यह हिस्सा गुजरात में करवद और जुजुवा के बीच, 128.0 किमी से 154.6 किलोमीटर तक फैला है। यह प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) मॉडल के तहत पूरा किया जाएगा। इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 865.90 करोड़ रुपये है, जिसमें गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) शामिल नहीं है।अक्टूब...