नई दिल्ली, जनवरी 28 -- चीनी कंपनी BYD भारतीय बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। देश के लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में इसकी डिमांड बेहतर है। ऐसे में कंपनी अब इस बाजार में अपने पैर पसारने के ऑप्शन पर विचार कर रही है। कंपनी की मंशा इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए लोकल असेंबली भी शामिल करने की है। ET की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि कंपनी भारत में किसी तरह की लोकल असेंबली का वैल्यूशन कर रही है। वो इम्पोर्ट कोटा के कारण ज्यादा मॉडल के लिए लोकल सुरक्षा और रेगुलेटरी सर्टिफिकेशन हासिल करने पर काम कर रही है। हालांकि, भारत ने पहले BYD की देश में पूरा असेंबली प्लांट बनाने की योजनाओं को खारिज कर दिया था, लेकिन लोगों ने बताया कि चीनी कंपनी सेमी-असेंबल्ड पार्ट्स को जोड़ने पर विचार कर रही है- जो रेगुले...