नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- फार्मा कंपनी कॉनकॉर्ड बायोटेक (Concord Biotech) के शेयरों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी की ओर से बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किए जाने की खबर सामने आने के बाद स्टॉक करीब 6% तक चढ़ गया। निवेशकों की नजर अब 23 सितंबर 2026 को होने वाली बोर्ड बैठक पर है, जिसमें बोनस इक्विटी शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो यह कंपनी का पहला बोनस इश्यू होगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- Tata Sons का 1 शेयर होल्ड करने वाले निवेशक IPO से बन सकते हैं करोड़पतिबोनस शेयर देने के प्रस्ताव पर विचार कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसके निदेशक मंडल की बैठक बुधवार 23 सितंबर 2026 को होगी। इस बैठक में मौजूदा इक्विटी शेयरधारकों को बोनस शेयर ...