नई दिल्ली, फरवरी 20 -- KEI Industries share price: शेयर बाजार में शुक्रवार को तूफानी तेजी देखी गई। इस माहौल के बीच केईआई इंडस्ट्रीज के शेयरों में करीब 5 प्रतिशत की तेजी आई और शेयर 4785 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। यह शेयर के 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है। बता दें कि यह कंपनी केबल और वायर (सीएंडडब्ल्यू) कारोबार में सक्रिय है। कंपनी के शेयर का मूल्य अगस्त 2024 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है। इस शेयर ने 14 जून 2024 को Rs.5040.40 का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था। शेयर के परफॉर्मेंस की बात करें तो यह 7 अप्रैल 2025 को Rs.2443.70 के 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर से करीब 100 पर्सेंट चढ़ चुका है। पिछले एक महीने में शेयर ने 16 पर्सेंट, तीन महीने में 13 पर्सेंट, छह महीने में 19 पर्सेंट और एक वर्ष में 27 पर्सेंट उछल चुका है।कंपनी के बारे में केईआई इंडस्ट्रीज, ...