नई दिल्ली, जून 2 -- इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की मई सेल्स का डाटा सामने आ गया है। हर बार की तरह एक बार फिर टीवीएस मोटर कंपनी का दबदबा देखने को मिला। टॉप कंपनियों की लिस्ट में टीवीएस के साथ बजाज, एथर एनर्जी और हीरो मोटोकॉर्प सबसे ऊपर रहीं। वहीं, ओला इलेक्ट्रिक भी टॉप-5 में शामिल रही। इस लिस्ट में ओला को छोड़कर सभी कंपनियों को साल-दर-साल के आधार पर ग्रोथ मिली। टॉप-10 कंपनियों ने मई में कुल मिलाकर 161,313 यूनिट बेचीं। जबकि मई 2025 में ये आंकड़ा 96,285 यूनिट का था। हीरो मोटोकॉर्प अपनी एकमात्र विडा सीरीज के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। चलिए अब सभी कंपनियों की सेल्स को देखते हैं। यह भी पढ़ें- मच गई लूट! 30 दिन में 5.70 लाख से ज्यादा लोगों ने इस कंपनी के टू-व्हीलर्स खरीदे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी की सेल्स की बात करें तो TVS मोटर कंपनी ने मई ...