नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- Ather Energy के इलेक्ट्रिक टू-वीलर ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। यही कारण है कि कंपनी ने 6 लाख यूनिट से ज्यादा की सेल के जबर्दस्त आंकड़े को पार कर लिया है। वाहन पोर्टल के अनुसार कंपनी ने टोटल 6,04,497 यूनिट्स की बिक्री (क्यूमुलेटिव सेल) दर्ज की है। महज 1.4 साल में इस e2W स्टार्टअप ने अपने ग्राहकों को 3,00,288 ई-स्कूटर डिलीवर किया है। इसका मतलब है कि 2018 से अब तक एथर की कुल बिक्री का 50 प्रतिशत पिछले 16 महीनों में हुआ है, जो स्कूटर्स की शानदार डिमांड को भी दिखाता है।CY2022 से मांग में तेजी आई पहले चार वर्षों CY 2018 से CY2021) में सेल मिनिमल रही और इसमें कोविड-19 पैंडेमिक के कारण दो साल प्रभावित हुई सेल भी शामिल थी। CY2022 से मांग में तेजी आई और एथर ने 51,811 यूनिट्स बेचीं। इसके साथ कंपनी ने e2W इंडस्ट्री की टोटल...