नई दिल्ली, मई 1 -- भारतीय बाजार में किआ इंडिया का कद तेजी से बढ़ रहा है। इस बात ये कंपनी ने अप्रैल 2026 सेल्स के दौरान दिखा भी दिया। दरअसल, कंपनी ने अप्रैल महीने में अपनी अब तक की सबसे बड़ी सेल्स दर्ज की है। अप्रैल 2026 में कंपनी ने 27,286 यूनिट की होलसेल डिलीवरी की। यह अप्रैल 2025 में बेची गई 23,623 यूनिट के मुकाबले 15.51% की साल-दर-साल (YoY) बढ़ोतरी है, जो कंपनी के सभी प्रोडक्ट्स की मजबूत मांग को दिखाता है। किआ ने साल-दर-साल आधार पर अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की, लेकिन महीने-दर-महीने आधार पर बिक्री में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। मार्च 2026 के मुकाबले बिक्री में 6.27% की गिरावट आई। मार्च में कंपनी ने 29,112 यूनिट की डिलीवरी की थी। मार्च में फाइनेंशियल ईयर खत्म होने की वजह से बिक्री में जो तेजी देखी गई थी। उसके बाद इस तरह की गिरावट आम बात है। बड...