नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- भारतीय बाजार में कारों के कई अलग-अलग सेगमेंट हैं। जिसमें हैचबैक, सेडान, SUV, MPV और अन्य शामिल हैं। वहीं, इसमें सस्ती और महंगी कारों की भी कैटेगरी है। इनमें भी कई महंगी और लग्जरी कार हैं। इस कैटेगरी में एक नाम मर्सिडीज-बेंज का भी है। दरअसल, जर्मनी की इस कंपनी ने भारतीय बाजार में अब तक की अब सबसे बड़ी सेल्स दर्ज की है। Q3 2026 में इसने कुल 5,422 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की इसी तिमाही में हुई 5,119 यूनिट्स की तुलना में 5.92% ज्यादा है। इतना ही नहीं, जनवरी-सितंबर 2026 के दौरान भी कंपनी 15,190 यूनिट के साथ अपनी सबसे बड़ी सेल दर्ज कर चुकी है। कुल मिलाकर कंपनी ने भारतीय बाजार में 12 साल के दौरान अपनी सबसे बड़ी सेल दर्ज की है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के 2015 से Q3 सेल्स के आंकड़ों को देखा जाए तो Q3 2026 में 5,...