नई दिल्ली, मई 2 -- जापानी टू-व्हीलर दिग्गज सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के लिए अप्रैल, 2026 का महीना खुशियों की सौगात लेकर आया है। कंपनी ने इस महीने कुल 1,17,514 यूनिट्स की बिक्री कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह बिक्री पिछले साल अप्रैल के मुकाबले 4 पर्सेंट ज्यादा है। बता दें कि घरेलू मार्केट में सुजुकी ने 98,004 गाड़ियां बेचीं। जबकि एक्सपोर्ट के मामले में 10 पर्सेंट की बढ़त दर्ज करते हुए 19,510 यूनिट्स विदेशों में भेजीं। बता दें कि सुजुकी ने भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग के सफल 20 साल भी पूरे कर लिए हैं।एक दिन में सबसे ज्यादा डिलीवरी इस दोहरी कामयाबी को कंपनी ने मुंबई में आयोजित 'सुजुकी मत्सुरी' फेस्टिवल में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर और नए मॉडल्स लॉन्च करके सेलिब्रेट किया है। मुंबई में हुए इस इवेंट के दौरान कंपनी के पॉपुलर स्कूटर बर्गमैन ...