नई दिल्ली, मई 16 -- फॉक्सवैगन इंडिया की अप्रैल 2026 सेल्स ब्रेकअप का डेटा सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 5 मॉडल बेच रही है। इसमें सेडान और SUVs शामिल है। हालांकि, कंपनी की बिक्री काफी लिमिटेड नंबर्स के साथ ही रहती है। बीते महीने कंपनी ने कुल 2,828 गाड़ियां बेचीं। जबकि, अप्रैल 2025 में कंपनी ने 2,851 यूनिट बेची थीं। यानी उसकी 23 यूनिट कम बिकीं। कंपनी के लिए हर बार की तरह टाइगुन SUV सबसे ज्यादा बिकीं। इस कार के पास कंपनी का 54% से ज्यादा मार्केट शेयर रहा। चलिए अब कंपनी के सेल्स ब्रेकअप को देखते हैं। फॉक्सवैगन की मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप की बात करें तो टाइगुन की अप्रैल 2026 में 1,543 यूनिट बिकीं। जबकि, अप्रैल 2025 में इसकी 1,155 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 388 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे साल-दर-साल के आधार पर 33.59% की ग्रोथ मिली। वही...