नई दिल्ली, मार्च 20 -- इटली की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी ऑटोमोबिली लेम्बोर्गिनी ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल, इस कंपनी ने बीते साल यानी 2025 में दुनियाभर में 10,747 कारें डिलीवर कीं। यह लगातार तीसरा साल है जब उसकी कारों की डिलीवरी 10,000 यूनिट के आंकड़े को पार कर गई। ऐसे में उसका रेवेन्यू 3.20 बिलियन यूरो (करीब 34 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा) तक पहुंच गया, जो 2024 से 3.3% ज्यादा है। कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम 768 मिलियन यूरो (करीब 8 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा) रही, जिसमें प्रॉफिटेबिलिटी 24% थी। कंपनी को एक कॉम्पलैक्स मैक्रोइकोनॉमिक माहौल का सामना करना पड़ा। इसमें एक्सचेंज रेट में बदलाव और US टैरिफ जैसे कारक शामिल थे। कंपनी ने प्रोडक्ट मिक्स और कॉस्ट कंट्रोल के जरिए इन स्थितियों को संभाला। रेवुएल्टो (Revuelto) और उरुस एसई (Urus SE) ने 2...