नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- हार्ले-डेविडसन (Harley-Davidson) ने अमेरिकी बाजार के लिए एक रिकॉल जारी किया है। कंपनी को डर है कि उसकी मोटरसाइकिल के पीछे के ब्रेक फेल होने का संभावित खतरा है। इस खतरे से कंपनी की करीब 16,994 मोटरसाइकिलें प्रभावित हो सकती हैं। इस रिकॉल को नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने हरी झंडी दी है। कंपनी ने जिन मोटरसाइकिल के लिए रिकॉल जारी किया है उसमें हेरिटेज क्लासिक, स्ट्रीट बॉब, लो राइडर S और लो राइडर ST शामिल हैं। ये सभी हार्ले-डेविडसन की सॉफ्टेल रेंज का हिस्सा हैं। रिकॉल नोटिस के अनुसार, पीछे की ब्रेक लाइन बॉडी कंट्रोल मॉड्यूल (BCM) के संपर्क में आ सकती है, जिससे ब्रेक लाइन में घिसाव हो सकता है। इसके चलते ब्रेक फ्लूइड लीक हो सकता है और पीछे के ब्रेक की परफॉर्मेंस कम हो सकती है। इस समस्या को ठीक करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.