नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- ताइवान की टेक कंपनी ASUS ने भारत में चुनिंदा लैपटॉप खरीदने वाले ग्राहकों के लिए Google के साथ नई ऑफर पेश की है। इसके तहत चुनिंदा ASUS और ROG लैपटॉप खरीदने वाले ग्राहकों को तीन महीने तक Google AI Pro या Google AI Plus सब्सक्रिप्शन बिना किसी एक्सट्रा प्राइस के दिया जाएगा। इस ऑफर का फायदा 9 अगस्त, 2027 तक मिलेगा।किन लैपटॉप पर मिलेगा ऑफर? यह ऑफर ASUS के सभी लैपटॉप पर लागू नहीं है। कंपनी ने चुनिंदा मॉडल्स को इस प्रमोशन में शामिल किया है। इनमें ASUS ROG, TUF Gaming, ProArt, Zenbook और Vivobook सीरीज के कुछ मॉडल शामिल हैं। कुछ मॉडल पर Google AI Pro, जबकि अन्य पर Google AI Plus सब्सक्रिप्शन मिलेगा। ASUS ने अपनी वेबसाइट पर एलिजिबल मॉडल्स की पूरी सूची जारी की है। यह भी पढ़ें- Chrome यूजर्स सावधान! Google ने फिक्स कीं सिक्यो...