नई दिल्ली, मार्च 7 -- भारतीय टीम ने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाया है। अब उसका फाइनल मुकाबला 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा। वो लगातार दो टी-20 वर्ल्ड जीतने वाली पहली टीम भी बन सकती है। हम यहां आपको इस मैच को देखने का ऐसा तरीका बताने वाले जो आपको कार में ट्रैवल के दौरान काफी मदद करने वाला है। दरअसल, कई बार हम मैच के दौरान कार में ट्रैवल कर रहे होते हैं जिसके चलते मैच नहीं देख पाते। ऐसे में यदि आपकी कार का इन्फोटेनमेंट स्क्रीन कास्ट को सपोर्ट करता है तब आप चलती कार में स्क्रीन पर लाइव मैच को देख सकते हैं। 9-इंच स्क्रीन पर मैच का मजाहम यहां आपको एक ऐसे इन्फोटेनमेंट सिस्टम के बारे में बता रहे हैं जो 9-इंच स्क्रीन के साथ आता है। इस स्मार्टफोन से मिरर या कास्ट किया जा सकता है। यानी आपके फोन पर चलने वाला मैच इस इन्फोटेनमेंट पर दिख...