नई दिल्ली, मई 18 -- 1999 में अजय देवगन और तबू की एक फिल्म आई थी तक्षक। जबरदस्त एक्शन ड्रामा फिल्म को ऑडियंस ने पसंद किया। इस फिल्म को गोविंद निहालानी ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। कहानी के अलावा एआर रहमान का म्यूजिक शानदार था। इसी फिल्म का गाना 'मुझे रंग दे' जबरदस्त हिट हुआ था। गाने में तबू ने डांस किया था। लेकिन कम ही लोग ये बात जानते होंगे कि इस गाने के लिए तबू ने कई दिन रिहर्सल की थी। गाना जब पूरा हो गया तो उन्होंने डांस कोरियोग्राफर सरोज खान को सोने की चूड़ियां गिफ्ट की थी।सरोज खान को गिफ्ट की सोने की चूड़ियां सरोज खान की टीम का हिस्सा रहीं बैकग्राउंड डांसर रुबीना खान ने हाल में बॉलीवुड ठिकाना के साथ बातचीत में उन खास पलों को याद किया। रुबीना ने बताया कि अपना स्टारडम भूल कर कैसे तबू बैकग्राउंड डांसर्स के लिए मौजूद रहती थीं। रुबीना न...