नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- साल 1981 में कमल हासन और रति अग्निहोत्रीकी फिल्म एक दूजे के लिए रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए इस जोड़ी को साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म देखा प्यार तुम्हारा के लिए कास्ट किया गया। हालांकि, जब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी, उस वक्त कमल हासन और रति अग्निहोत्री एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखने वाले रणबीर पुष्प ने हाल ही में बताया कि कैसे दोनों सेट पर एक दूसरे से बिल्कुल बात नहीं करते थे, लेकिन इसका असर उनके काम पर नहीं पड़ा। दुश्मनी के बावजूद इस जोड़ी ने पर्दे पर किसिंग सीन्स दिए।क्यों कमल और रति को फिल्म में किया था कास्ट? स्क्रीनप्ले लिखने वाले रणबीर पुष्प से हाल ही में सिद्धार्थ कनन ने अपने पॉडकास्ट में प...