नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- ऋषि कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते थे। वह कभी भी किसी को भी लेकर कुछ भी कमेंट कर देते थे। एक बार तो उन्होंने एक एक्टर को कह दिया था कि उनके पास टैलेंट नहीं है और वह कुछ नहीं कर सकते हैं। लेकिन बता दें कि आज वह बॉलीवुड के पॉपुलर और टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं जिनकी परफॉर्मेंस की हमेशा तारीफ होती है।नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर बोले थे जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं वह हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी। दरअसल, नवाजुद्दीन ने एक बार कमेंट किया था कि यहां रोमांस का मतलब पेड़ के पास घूमकर रोमांस होता था। यह बात ऋषि कपूर को पसंद नहीं आई और उन्होंने नवाजुद्दीन को लेकर कमेंट किया।क्या कहा था ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू में ऋषि ने कहा था, मैंने कहीं पढ़ा कि कोई एक्टर जिसका नाम नवाजुद्दीन है उन्होंने कहा कि रोमांटिक हीरो सिर्फ प...