नई दिल्ली, मार्च 20 -- सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की रिलीज का इंतजार हो रहा है। पहले ये फिल्म अप्रैल 2026 में दस्तक देने वाली थी। लेकिन बाद में पोस्टपोन की खबर सामने आई। अब ताजा खबरों की मानें तो सलमान की फिल्म अधिक समय के लिए डिले हो सकती है। दरअसल, कुछ समय पहले फिल्म में काम कर रहे एक्टर-सिंगर प्रशांत तमांग की डेथ हो गई थी। एक्टर-सिंगर सलमान की इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे थे। लेकिन फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग के बाद ही एक्टर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। अब बताया जा रहा है कि एक्टर की डेथ की वजह से मातृभूमि की रिलीज और आगे बढ़ सकती है।प्रशांत तमांग की डेथ के बाद रिलीज में हुई देरी इंडियन आइडल 3 जीतने वाले प्रशांत ने पाताल लोक 2 में भी काम किया था। नेपाली फिल्मों, म्यूजिक वीडियो में भी वो एक्टिव थे। लेकिन इस साल दिल्ली में उनका नि...