मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ईद को देखते हुए शहर के प्रमुख बाजार में देसी से लेकर विदेशी टोपियों की अच्छी मांग हो रही है। इसबार बच्चों को इंडोनेशिया व अफगानी टोपी खूब पसंद आ रही है। कंपनीबाग में छह से अधिक दुकानें हैं, जहां टोपियां सजी हुई हैं। यहां पर दूर-दूर से खरीदारी करने लोग पहुंच रहे हैं। विक्रेता महबूब आलम ने बताया कि 50 से 250 रुपये तक में टोपी उपलब्ध है। इसमें हाथ की बनी इंडोनेशिया की टोपी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसके अलावा बांग्लादेशी, तुर्की, अफगानी, लैश टोपी, कश्मीरी टोपी, रज्जा कैप, असर्फी कैप, नगवाली टोपी समेत 25 से अधिक किस्मो की टोपी बाजार में उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...