नई दिल्ली, जुलाई 23 -- देश के ऑटो बाजार में प्रीमियम 7-सीटर कारों की अब लंबी लिस्ट मौजूद है। वहीं, ये सेगमेंट ऐसा है जिसमें हर 3-4 महीने में बड़े फेर-बदल भी देखने को मिल जाते हैं। जून 2026 के सेल्स चार्ज में भी इसी तरह की बातें देखने को मिल रही हैं। दरअसल, इस सेगमेंट में महिंद्रा की XEV 9S SUV ने सभी को चौंकाते हुए मारुति, टोयोटा, टाटा और हुंडई के पॉपुलर मॉडल को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, XEV 9S की सेल्स के सामने मारुति XL6, टोयोटा फॉर्च्यूनर, टाटा सफारी और हुंडई अल्काजार काफी पीछे छूट गईं। चलिए एक बार सेल्स लिस्ट को देखते हैं।महिंद्रा XEV 9S के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस महिंद्रा की 7-सीटर XEV 9S के बेस वैरिएंट 'पैक वन अबव' की एक्स-शोरूम कीमत 20.65 लाख रुपए है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 59kWh का बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक, सिंगल च...