नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- ओबेन इलेक्ट्रिक ने सफलता की नई सीढ़ी को पार कर लिया है। दरअसल, कंपनी ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से अपनी 10,000वीं रॉर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल तैयार कर ली है। यह ऐसे समय में हुआ है जब कंपनी भारत के इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर काम कर रही है। रॉर Evo, रॉर रेंज में शामिल होने वाली सबसे नई मोटरसाइकिल है। इस रेंज को मई 2026 में पहले 10,000 ग्राहकों के लिए 99,999 रुपए एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। 10,000वीं इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल तैयार करना ओबेन इलेक्ट्रिक के लिए बड़ी कामयाबी है। Evo की बुकिंग 25,000 के पारबेंगलुरु की इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी के अभी 18 राज्यों के 90 से ज्यादा शहरों में 150 से ज्यादा शोरूम हैं। इसके मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की सालाना प्रोडक्शन ...