नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- भारतीय मार्केट में MG मोटर्स के कारों की डिमांड में पिछले कुछ समय से बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। अगर बीते फाइनेंशियल ईयर 2026 यानी FY2026 में हुई मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो MG विंडसर (MG Windsor) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। एमजी विंडसर को इस दौरान कुल 46,720 नए ग्राहक मिले। बता दें कि ठीक एक साल पहले यानी FY2025 में यह आंकड़ा 19,394 यूनिट था। इस तरह सालाना आधार पर विंडसर की बिक्री में 141 पर्सेंट की भारी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।कॉमेट EV की बढ़त बरकरार बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर MG कॉमेट EV रही। कॉमेट ने इस दौरान 1 पर्सेंट की मामूली सालाना बढ़ोत्तरी के साथ कुल 10,292 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर कंपनी की सबसे पॉपुलर...