नई दिल्ली, अगस्त 17 -- टाटा मोटर्स के पास इन दिनों एक ऐसी परेशानी खड़ी हो गई है, जिसे हर कार कंपनी अपने लिए खुशकिस्मती मानेगी। मार्केट में कंपनी की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि सप्लाई संभालना मुश्किल हो रहा है। हाल ही में लॉन्च हुई टाटा पंच EV की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को 8 महीने से भी ज्यादा का इंतजार करना पड़ रहा है। कंपनी ने अपनी गाड़ियां बनाने की रफ्तार काफी बढ़ा दी है, लेकिन शोरूम्स पर आने वाली बुकिंग्स का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आइइ जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।19% लोगों की पसंद बनी ईवी टाटा मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्र के अनुसार, फरवरी के मुकाबले अब EV की मांग साढ़े तीन गुना तक बढ़ चुकी है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने रिकॉर्ड 34,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़िया...