हल्द्वानी, जनवरी 6 -- हल्द्वानी। भाकपा माले ने सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार इस्लाम हुसैन पर हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज मुकदमे को निंदनीय करार देते हुए तत्काल निरस्त करने की मांग की है। मंगलवार को मीडिया को जारी बयान में जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय ने कहा कि मुकदमा स्वघोषित गो रक्षकों की 4 जनवरी 2025 की तहरीर पर दर्ज किया गया। पार्टी का कहना है कि इस्लाम हुसैन हमेशा संवैधानिक तरीके से सामाजिक सद्भाव और गरीबों के हितों के लिए काम करते रहे हैं। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...