नई दिल्ली, अगस्त 31 -- कर्नाटक में भ्रष्टाचार के आरोपों में एक मंत्री के इस्तीफे के महज 2 दिन बाद कांग्रेस सरकार एक नए विवाद में घिर गई है। इस्लाम को सबसे महान धर्म बताकर कांग्रेस के एक मंत्री निशाने पर आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने हाल ही में इस्लाम को "अन्य सभी धर्मों से श्रेष्ठ" बता दिया। इसके बाद विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा रायरेड्डी से लगातार माफी मांगने को कह रही है। भाजपा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि रायरेड्डी या तो हिंदू समुदाय से माफी मांगें या उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। भाजपा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने के आरोप भी लगाए हैं।क्या बोले थे रायरेड्डी? इससे पहले कोप्पल जिले के कुकनूर शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए...