बलिया, मार्च 8 -- बलिया, संवाददाता। रमजानुल मुबारक का महीना अपने शबाब पर है। इस पाक महीने में मुस्लिम लोग अपना समय अल्लाह की इबादत में लगा रहे हैं। जिले भर में रोजेदारों ने शनिवार को एहतराम के साथ 17वां रोजा रखा। शाम को मगरीब की अजान होने पर खजूर व पानी से रोजा खोला और इफ्तार की। मुफ्ती नसीम जफर कासमी ने बताया कि इस्लाम में पांच बुनियादी चीजों को फर्ज किया गया है। इसमें सबसे अहम जकात भी शामिल है। हर मालदार पर ढाई फीसदी जकात निकालना फर्ज है, इसमें बेइमानी की कोई गुंजाइश नहीं है। जकात के पैसे शिक्षण संस्थानों के साथ ही गरीबों में बांटे जाते हैं। जकात के पैसों से गरीबों की भी ईद शानदार तरीके से मन जाती है। मुफ्ती कासमी ने बताया कि जकात की रकम ढाई फीसदी फर्ज किया गया है। मौजूद यानी वर्तमान धनराशि के अलावा साढ़े सात तोला से अधिक सोना व 52 तोला...