इस्लामिया स्कूल में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर
काशीपुर, मई 27 -- काशीपुर। मोहल्ला काजीबाग स्थित इस्लामिया स्कूल में निशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्थानीय क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। बुधवार को शिविर का उद्घाटन उत्तराखंड वक्फ बोर्ड सदस्य डॉ. हसन नूरी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने किया। विद्यालय प्रबंधक अली अनवर एडवोकेट ने बताया कि वर्तमान समय में भीषण गर्मी एवं बदलते मौसम का बच्चों के स्वास्थ्य, विशेष रूप से आंखों एवं शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस्लामिया स्कूल की नवनियुक्त प्रबंध समिति के अध्यक्ष मिर्जा नदीम बेग के निर्देशानुसार विद्यालय में प्रत्येक तीन माह में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाने का निर्णय लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.