इटावा औरैया, मार्च 30 -- इंटरमीडिएट के मूल्यांकन केंद्र इस्लामिया इण्टर कॉलेज में दो परीक्षकों जितेंद्र सिंह प्रधानाचार्य तथा प्रतिभा प्रवक्ता को सेवा निवृति के सप्ताह में भी तल्लीनता पूर्वक कार्य करने पर उपनियंत्रक व प्रधानाचार्य गुफरान अहमद ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उपनियंत्रक गुफरान अहमद ने कहा कि आज के दौर में सेवाकाल के अंतिम प्रहर में भी जिस मनोयोग से उक्त दोनों परीक्षक मूल्यांकन जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वाह कर रहे हैं वह अपने आप में एक आदर्श उदाहरण है।इससे सबको प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर उपस्थित परीक्षकों ने भी उक्त दोनों का भावपूर्ण स्वागत किया। उक्त दोनों परीक्षक इस सम्मान से अभिभूत दिखे। दोनों ने आभार जताया। इस दौरान सह उप नियंत्रक मुहम्मद जावेद खान, प्रधानाचार्य शिव शंकर त्रिपाठी, डॉ उमेश यादव, सुनीता कुशवाह, मंजू भद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.