मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- कांटी। बीआरएबीयू प्रबंधन के निर्देशानुसार इस्लामिया डिग्री कॉलेज शाहपुर में स्नातक सत्र 2023-2027 के पांचवें सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा 16 मार्च तक चलेगी। प्राचार्य प्रो. वासुदेव भगत व परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनिता सिन्हा ने बताया कि परीक्षा 13 मार्च से चल रही है। बर्सर प्रो. सतीश कुमार सिंह ने कहा कि आंतरिक परीक्षा में सभी छात्र-छात्राओं को शामिल होना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...