मुजफ्फर नगर, जनवरी 24 -- शनिवार को इस्लामिया गर्ल्स एकेडमी मे दीनियात एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बुढ़ाना रोड स्थित रॉयल गार्डन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. नसीर खान ने की तथा संचालन की जिम्मेदारी परवेज़ गाज़ी ने निभाई। कार्यक्रम में कैराना लोकसभा क्षेत्र की सांसद इकरा हसन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं द्वारा लगाए गए दीनियात व विज्ञान के विभिन्न मॉडलों का अवलोकन कर उनकी सराहना की। सांसद इकरा हसन ने कहा कि लड़कियों को अच्छी और उच्च शिक्षा देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने भी मुझे बेहतर शिक्षा के लिए लंदन भेजा था। उन्होंने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी में इस्लामिया गर्ल्स एकेडमी की छात्राओं ने धार्मिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.