भदोही, अप्रैल 7 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के गिराई गांव में स्थित दारुल उलूम हबीबिया रिजविया गोपीगंज का 38वां सालाना जल्स-ए-दस्तारे फजीलत एवं हबीबे दो आलम कांफ्रेस परिसर में परंपरागत ढंग से संपन्न हो गया। हजरत अल्लामा शेख रहमतुल्ला साहब कादरी बलरामपुर की अध्यक्षता में आयोजित दीक्षांत समारोह में आलिम, हाफिज व कारी का खिताब हासिल करने वाले बच्चों को ड्रिग्री प्रमाण पत्र वितरित किया गया। जलसे को खिताब करते हुए हिंदुस्तान के प्रमुख उल्मा-ए-कराम हजरत अल्लामा मौलाना मोहम्मद हम्माद रजा, सैयद मोहम्मद शारिक, अलाऊद्दीन चतुर्वेदी एवं हजरत अल्लामा अलहाज ताज मोहम्मद रिजवी उप प्रधानाचार्य दारुल उलूम हबीबिया रिज्विया के साथ मोहम्मद वैश मिस्बाही गोपीगंज ने शिक्षा पर रोशनी डालते हुए कहा कि इस्लामी शिक्षा से ही सामाजिक न्याय की स्थापना हो सकती है।...