लातेहार, जून 20 -- बेतला प्रतिनिधि। इस्लामी नए साल की पहली जुमे पर क्षेत्र के मस्जिदों में अकीदतमंदों की सबसे अधिक भीड़ देखी गई। इसदिन मुस्लिम धर्मावलंबी नए-नए लिबास पहने अपने नजदीकी मस्जिद पहुंचे और तय समय पर परंपरागत तरीके से मुहर्रम की पहली जुमे की नमाज अदा की। साथ ही अपने घर-परिवार-समाज और मुल्क की तरक्की व सलामती के लिए खुदा से दुआ मांगी। मौके पर जामा मस्जिद बेतला के इमाम मौलाना महताब आलम,मस्जिदे अजिजीया सरईडीह के अब्दुल हन्नान जौहर, बागीचा टोला अखरा के मो महबूब आलम आदि ने इस्लामिक ग्रंथ कुरान के हवाले से कहा कि मुहर्रम के पहले जुमे की नमाज का खास महत्व है। यह भी पढ़ें- उर्से- मुकद्दस में समाज में प्रेम, सद्भाव और इंसानियत के मूल्यों को बढ़ावा देने की अपील की इसदिन नमाज-इबादत करनेवालों के सभी गुनाहों को खुदा बख्श देते हैं और सबाब कई ...