नई दिल्ली, जून 19 -- अफ्रीकी देश नाइजर की राजधानी के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ है। इस हमले में करीब 35 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इस्लामिक स्टेट समर्थित आतंकवादी संगठन जमात नुसरल अल इस्लाम मुस्लमीन (JNIM) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने कई हमलावरों को मार गिराया, जबकि कई अन्य भाग निकले। यहां से यह लोग स्थानीय लोगों में घुल-मिल गए, जब तक सेना इन्हें पकड़ने के लिए अभियान शुरू करती, तब तक यह जानकारी लोगों के बीच में पहुंच गई। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस जानकारी के सामने आते ही लोग अपने घरों से डंडे और अन्य छोटे हथियार लेकर सड़कों पर आ गए और अपरिचित लोगों पर हमला करने लगे। बाद में सेना द्वारा इसे नियंत्रित किया गया। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम गुरुवार को हुआ। ज्यादातर...