नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- बुधवार (30 सितंबर को) संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई की एक फ़्लाइट को हाईजैक करने की नाकाम कोशिश की गई। विमान पर मौजूद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार हीरो बनकर उभरे, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर करीब 180 लोगों की जिंदगी बचाई है। जब विमान हवा में था, तब उस विमान के कॉकपिट में मौजूद ओमानी नागरिक और को पायलट ने विमान पर कंट्रोल करने की कोशिश की और कथित तौर पर हाइजैक करने की नाकाम कोशिश की लेकिन भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। इससे गुस्साए ओमानी को-पायलट ने मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद विमान करीब 30 सेकंड से भी कम समय में लगभग 14,000 फुट नीचे चला गया। बहरहाल, इजरायली अधिकारी फ्लाईदुबई की की उड़ान एफजेड1073 में हुई इस घटना की जांच कर रहे हैं। इस घट...