जेरुशलम, अप्रैल 13 -- इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुलासा किया है कि जब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे की मैराथन बैठक बेनतीजा खत्म हो गई और पाक की मध्यस्थता में हो रही ये वार्ता नाकाम हो गई, तब इस्लामाबाद के आसामान से उन्हें एक फोन आया था। नेतन्याहू ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को बताया कि ये फोन कॉल अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने की थी। नेतन्याहू के मुताबिक, यह कॉल वेंस ने पाकिस्तान से वापस लौटते समय अपने विमान से की थी। इस फोन कॉल की चर्चा के साथ ही यह भी चर्चा हो रही है कि आखिरकार ये वार्ता नाकाम क्यों रही? नेतन्याहू ने सोमवार को यरुशलम में कैबिनेट बैठक के दौरान कहा, "मैंने कल उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से बात की थी। उन्होंने इस्लामाबाद से लौटते समय अपने विमान से मुझे फोन किया। उन्होंने...